फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: एमएलसी प्रत्याशी दानिश अली बोले- शिक्षकों के सम्मान और पुरानी पेंशन के लिए संघर्षरत है सपा

Wed, 03 Jun 2026 04:11 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के सपा कार्यालय में बुधवार को एमएलसी प्रत्याशी दानिश अली ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि सपा ने हमेशा शिक्षकों के हितों की लड़ाई लड़ी है। पुरानी पेंशन बहाली के लिए भी पार्टी लगातार संघर्ष कर रही हैं। 
विज्ञापन
एमएलसी प्रत्याशी कुंवर दानिश अली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी कुंवर दानिश अली ने कहा कि सपा हमेशा शिक्षकों के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। सपा ने शिक्षामित्रों को शिक्षक का दर्जा दिलाने का काम किया और अब पुरानी पेंशन बहाली के लिए भी संघर्ष कर रही है। 

विज्ञापन


शाहजहांपुर के मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित सपा कार्यालय में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए दानिश अली ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का निर्णय लिया जाएगा। साथ ही वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों से शिक्षण कार्य के अलावा अन्य कार्य कराना सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के विपरीत है। सपा सरकार बनने पर शिक्षकों से केवल शिक्षण कार्य ही कराया जाएगा। वर्तमान सरकार शिक्षकों का अपमान कर रही है, जिसका जवाब शिक्षक समाज और जनता चुनाव में देंगे।
विज्ञापन


'भाजपा सरकार से ऊब चुकी है जनता'
दानिश अली ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है और पीडीए के समर्थन से उत्तर प्रदेश में परिवर्तन होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल सपने दिखाकर और समाज में जातीय विभाजन पैदा कर सत्ता हासिल करती है, लेकिन अब जनता जागरूक हो चुकी है और शिक्षक समाज भी बदलाव के लिए तैयार है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद व अमित यादव रिंकू, सैयद रिजवान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें