फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएगी रेडक्रॉस सोसायटी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी ने कन्या भ्रूण हत्या और असुरक्षित गर्भपात के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाने की घोषणा की है। इसी क्रम में सोसायटी ने ग्रामीण महिलाओं के साथ एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया।
विज्ञापन

सोसायटी के सचिव डॉ. विजय जौहरी ने कन्या भ्रूण हत्या, अवैध गर्भपात और असुरक्षित प्रसव को मातृ मृत्यु का प्रमुख कारण बताया। उन्होंने कहा कि प्रसव से पूर्व या प्रसव के 42 दिन के भीतर महिला की मृत्यु, मातृ मृत्यु कहलाती है। डॉ. जौहरी ने भ्रूण लिंग जांच और कन्या भ्रूण हत्या को कानूनन अपराध तथा मानवता के लिए खतरा बताया।
उन्होंने प्रशासन से अल्ट्रासाउंड सेंटरों और नर्सिंग होमों की नियमित जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अभियान लोगों को भ्रूण लिंग जांच की कानूनी निषेधता के प्रति जागरूक करेगा। बेटी बचाओ–मातृ जीवन बचाओ अभियान को जन आंदोलन बनाने की अपील भी की। बैठक में मीनू मिश्रा, नीलम सक्सेना, नन्हीं देवी, बेलावती, मनीषा, मुन्नी देवी, रामश्री, सुधा, सरिता, रामकली आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें