फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विधायक बोले- धान बेचने पर रिश्वत तो नहीं दी... किसान बोला- सबकुछ जानते हैं आप

विज्ञापन
पुवायां मंडी में धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण करते विधायक और एसडीएम। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। पुवायां मंडी परिसर स्थित धान क्रय केंद्रों का एसडीएम संजय पांडे के साथ निरीक्षण करने पहुंचे विधायक चेतराम ने एक किसान को कॉल कर धान बिक्री के दौरान रुपये मांगे जाने का सवाल पूछा। किसान ने भी इशारों में दर्द बयां करते हुए कहा कि आप तो सब जानते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को विधायक ने मंडी में सेंटरों का निरीक्षण कर धान खरीद के बारे में जानकारी ली। उन्होंने एसडीएम से कहा कि खरीदे गए धान, मिलों को सप्लाई किए गए धान और मंडी में लगे स्टाॅक का सत्यापन किया जाए। इससे पता लग सकेगा कि धान खरीद में गड़बड़ी तो नहीं हो रही है। विधायक ने मंडी कार्यालय में अभिलेख देखे और धान खरीद काे पारदर्शिता से करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि किसान की शिकायत मिली तो जांच कराई जाएगी। उन्होंने सेंटरों पर किसानों के लिए पानी और बैठने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विधायक ने कलुआपुर सेंटर पर निरीक्षण के दौरान धान बेचने वाली गांव नाहिल की गीता देवी के नाम के आगे लिखे मोबाइल नंबर पर हैंड फ्री कर कॉल की तो गीता देवी के पुत्र अंबुज ने कॉल रिसीव की। विधायक ने पूछा कि धान कितना बेचा है तो अंबुज ने बताया कि बेचा तो बहुत है, लेकिन अभी अंगूठा 43 क्विंटल पर ही लगवाया गया है। विधायक ने पूछा कि धान बिक्री में किसी ने रुपये तो नहीं मांगे? इस पर अंबुज ने कहा कि आप तो सब जानते हैं। अगर वह किसी का नाम लेंगे तो कार्रवाई होगी और वह किसी का नुकसान नहीं चाहते हैं। अंबुज का जवाब सुनकर मौके पर मौजूद लोग हंस पड़े।
विज्ञापन


सेंटरों का निरीक्षण कर एसडीएम से कहा है कि जितना धान खरीदा गया है और जिस राइस मिल में भेजा गया है, उसकी वीडियोग्राफी कराई जाए और गड़बड़ी मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। एक किसान से बात की थी तो वह गोलमाल जवाब दे रहा था। सही बात नहीं बताई है।
विज्ञापन

चेतराम, विधायक पुवायां

विधायक ने निरीक्षण किया था। सेंटर इंचार्जों को पारदर्शिता से खरीद के निर्देश दिए गए हैं। गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
संजय पांडे, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें