फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दहेना में चीनी मिल स्थापना की विधायक हरिप्रकाश ने विधानसभा में उठाई मांग

विज्ञापन
विधानसभा में शुगर मिल का मामला रखते विधायक हरिप्रकाश वर्मा। स्रोत : स्वयं 
विज्ञापन
जलालाबाद। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर दहेना गांव में प्रस्तावित कैमुना शुगर मिल करीब 13 साल बाद भी नहीं बन पाने के मामले को विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने विधानसभा में उठाया है। वहां सरकारी चीनी मिल की स्थापना जल्द कराने की मांग की है। 13 साल पहले अधिगृहीत जमीन पर कैमुना एग्रो ग्रुप ने कर्मचारी आवास भी बनवा दिए थे।
विज्ञापन

विधानसभा में विधायक ने कहा कि चीनी मिल के लिए दहेना गांव में हाईवे के किनारे करीब सौ एकड़ से ज्यादा जमीन प्रशासन ने अधिगृहीत की थी। इसमें करीब 25 एकड़ सरकारी जमीन भी शामिल है। सरकार 25 एकड़ सरकारी जमीन को वापस लेकर उसे किसी अन्य औद्योगिक समूह को आवंटित करे या फिर वहां सरकारी चीनी मिल स्थापित की जाए। ताकि क्षेत्र के किसानों को उसका फायदा मिल सके।
उन्होंने यह भी कहा कि दहेना में चीनी मिल नहीं बनने से क्षेत्र के ज्यादातर गन्ना उत्पादक किसान अपनी उपज को हरदोई जिले की रूपापुर मिल ले जाने के लिए मजबूर हैं और वहां तक पहुंचने में समय के साथ परिवहन पर ज्यादा खर्च करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें