कलान तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देते भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के किसान। स्रोत: संगठन
कलान। तहसील मुख्यालय पर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ता एसडीएम आशुतोष कुमार सिंह से मिले और उन्हें ज्ञापन देकर रामगंगा की बाढ़ से तटीय गांवों को बचाने के लिए वहां ठोकरें जल्द बनवाने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि रामगंगा के किनारे बसे हरिहरपुर, पहरुआ, मौजमपुर, पहाड़पुर आदि गांवों में हर साल बाढ़ से भूमि कटान होता है। इसे रोकने के लिए ठोकरें बनाना जरूरी है। ज्ञापन में छुट्टा पशुओं को गोशाला भेजे जाने, भैंसार बांध का ढाई घाट तक विस्तार करने, पिलुआ गांव जाने वाली विद्युत लाइन से बिजली आपूर्ति में सुधार कराने आदि मांगें शामिल हैं। इस मौके पर भाकियू के तहसील अध्यक्ष बालक राम वर्मा, महासचिव सोनपाल सिंह, राम सिंह वर्मा, उदयवीर वर्मा, रामरती, देव सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद