फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'ट्रेन में दिव्यांग से दुष्कर्म...', महिला ने एक्स पर की ऐसी पोस्ट, मची खलबली; जांच में सामने आया सच

Fri, 06 Jun 2025 02:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

एक महिला ने एक्स पर पोस्ट किया था कि गरीब रथ एक्सप्रेस में दिव्यांग महिला से कुछ लोगों ने दुष्कर्म किया और उससे रुपये छीन लिए। इस पर शाहजहांपुर में ट्रेक रुकवाकर जांच की गई। रेलवे पुलिस ने मामले को फर्जी बताया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा से आनंद विहार जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस की बोगी में दिव्यांग महिला से दुष्कर्म और रुपये छीने जाने का मामला रेलवे पुलिस की जांच में फर्जी निकला है। रेलवे पुलिस अब सोशल मीडिया साइट पर एक्स पर पोस्ट कर अफवाह फैलाने वाली महिला की तलाश कर रही है। रेलवे पुलिस ने मामले को फर्जी बताया है। 

विज्ञापन


एसपी जीआरपी लखनऊ के एक्स खाते में विपाशा शुक्ला नाम की महिला ने ट्रेन के दिव्यांग कोच में दिव्यांग महिला से रोजा जंक्शन में सामूहिक दुष्कर्म की पोस्ट की थी। मुरादाबाद कंट्रोल से मैसेज आने के बाद शाहजहांपुर में गाड़ी रुकी तो जांच की गई। दिव्यांग कोच में बैठी महिला ने इन्कार कर दिया। अन्य सवारियों ने भी घटना से अनभिज्ञता जताई। इसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें- बरेली में बच्ची से दरिंदगी: पांच साल की मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी के थाना प्रभारी रेहान अली ने बताया कि सूचना आने पर जांच की गई थी। घटना के बारे में फर्जी सूचना दी गई थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वाली महिला का मोबाइल नंबर भी नहीं जुड़ा है। उसकी तलाश के लिए सर्विलांस सेल की मदद ली गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें