घायल व्यापारी ने एक किमी दौड़ाई बाइक
कपिल के कमर में गोली लगी, लेकिन वह हिम्मत दिखाते हुए गोली लगने के बाद करीब एक किलोमीटर तक बाइक चलाते रहे। पुलिस को देखकर बाइक रोकी तो वहीं पर गिर गए। कपिल का लहूलुहान देख पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पुलिस ने उन्हें आनन फानन राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है। उधर, घायल किराना का उपचार चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। बताया गया कि बाइक सवार बदमाशों ने लूट के इरादे से पीछा किया था। नाकाम होने पर गोली मार दी।