फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यकों के अधिकारों को प्रदेश सरकार सचेत

Mon, 19 Dec 2016 06:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने कहा है कि सपा सरकार प्रदेश में रहने वाले अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह सचेत और दृढ़ संकल्पित है। वह अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को विकास भवन सभागार में आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में अल्पसंख्यक समुदाय के योगदान को चिन्हित कर उनकी धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक परंपराएं सुरक्षित रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ ने अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाने की शुरुआत की। भारत सरकार ने वर्ष 1992 में अल्पसंख्यकों के लिए अधिनियम बनाकर उन्हें शिक्षा का अधिकार, आर्थिक सशक्तिकरण, परिसंपत्तियों की सुरक्षा को समान अवसर दिए। राज्यमंत्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के माध्यम से शादी अनुदान योजना संचालित की। शिक्षा, कृषि, गन्ना, महिला कल्याण, पिछड़ा वर्ग आदि विभागों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के 37 कब्रिस्तानों में बाउंड्रीवाल बनाई गई और 51 अन्य कब्रिस्तानों में चहारदीवारी निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस अवसर पर ज्ञानी गुरदीप सिंह समेत मदरसों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों ने अल्पसंख्यकों के हित में कई सुझाव दिए। राज्यमंत्री वर्मा ने एडीएम वित्त एवं राजस्व सर्वेश कुमार दीक्षित को प्राप्त सुझावों की पत्रावली तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि विकास की ओर ले जाने वाले इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी होते रहने चाहिए। प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डीपी शर्मा ने विभागीय योजनाआें का ब्यौरा दिया। इकबाल अहमद उर्फ फूल मियां के संचालन में हुए कार्यक्रम में जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक अजय प्रकाश, प्रो. सैय्यद मोहम्मद नोमान, रजा खां, महबूब अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें