फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नाबालिग मुनीम ने दोस्तों संग मिलकर रची थी लूट की साजिश

Wed, 26 Feb 2025 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में निगोही पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही में लिपुलेख-भिंड मार्ग पर गांव उनकला के पास कंपनी के नाबालिग मुनीम से लूटपाट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। उसने मैकेनिकल इंजीनियर साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस को वारदात सत्य लगे, इसलिए मुनीम के हाथ पर ब्लेड से कट मार दिया और कपड़े भी फाड़ दिए थे। इसी वजह से वह शक के दायरे में आ गया था।
विज्ञापन

तिलहर की पंजाबी कॉलोनी निवासी हर्षित अग्रवाल की कंपनी में 16 वर्षीय एक नाबालिग मुनीम का काम करता था। कंपनी से माल दुकानों पर ले जाता था। वहां से वसूली कर वह कंपनी में जमा करता था। रविवार की शाम करीब छह बजे पीलीभीत के बीसलपुर से वसूली कर लौटते समय मुनीम ने लूट होने की जानकारी पुलिस को दी थी। उसने पुलिस को बताया था कि निगोही में उनकला गांव के पास बाइक सवार दो बदमाश आए और उसका बैग लूटकर भाग गए।
विरोध करने पर बदमाशों ने उसके हाथ पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। मुनीम ने बताया कि बैग में एक लाख 50 हजार रुपये और 20 हजार रुपये का चेक और मोबाइल फोन था। सीओ सदर प्रयांक जैन के नेतृत्व में निगोही इंस्पेक्टर विजय प्रताप, स्वाट टीम ने मामले की जांच शुरू की। मुनीम ने पुलिस को बताया था कि बैग छीनने से रोकने का काफी विरोध किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सका।
विज्ञापन

पीड़ित ने चाकू से हमला होना बताया था, लेकिन हाथ में ब्लेड से कट लगा था। उसकी दुबली पतली काया देखकर बदमाशों से भिड़ जाने की बात भी पुलिस के गले नहीं उतरी। प्रथम दृष्टया वह पुलिस के शक के दायरे में आ गया। पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो सारा राज खुल गया। मंगलवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि किशोर ने अपने साथी धर्मदेव निवासी घेरचौबा और जितेंद्र कुमार उर्फ सोनू निवासी कच्चा कटरा थाना तिलहर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। किशोर को रुपयों की जरूरत होने पर योजना बनाई थी।

ऑटो मैकेनिकल इंजीनियर है धर्मदेव
-लूट की वारदात को अंजाम देने वाला धर्मदेव ऑटो मैकेनिकल में इंजीनियर है। निगोही थाने में उसने बताया कि वर्ष 2021 में उसने बरेली के एक कॉलेज से परीक्षा उत्तीर्ण की थी। पढ़ाई खत्म करने के बाद से अभी तक नौकरी नहीं मिली। रुपयों की जरूरत होने पर उसने वारदात को अंजाम दिया।

कंपनी के मालिक ने दर्ज कराया था मुकदमा
कंपनी के मालिक हर्षित अग्रवाल की तहरीर पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी बीसलपुर रोड पर तालगांव जाने वाले रास्ते के मोड़ पर गिरफ्तारी दिखाई है। उनके पास से एक लाख 47 हजार रुपये, तीन मोबाइल, बैंक का चेक, ब्लेड आदि बरामद कर लिया। तीनों ने लूट के बाद आपस में बंटवारे की योजना बनाई थी। योजना के तहत मुनीम के ब्लेड मारा। कपड़े फाड़े थे। उसके बाद मुनीम धूल में लथपथ होकर थाने पहुंचा था, जिससे पुलिस को लूट सच लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें