फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में नहीं रुक पा रहा खनन...ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागे, जेसीबी सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। नायब तहसीलदार जगतमोहन जोशी ने पुलिस के साथ गांव मीरपुर गंगाई में अवैध खनन करने वालों को पकड़ने की कोशिश की। माफिया ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर भाग निकले, मौके पर मिली जेसीबी को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

पुवायां तहसील क्षेत्र में खनन माफिया हावी हैं। खुटार, बंडा और पुवायां में कई स्थानों पर मिट्टी और रेत का खनन किया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व एसडीएम सदानंद सरोज ने रात में खुटार के गांव महोलिया वीरान के पास खनन पकड़ा था। मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्राॅली को सीज कराया गया था। इसके बाद भी कई जगह खनन कर डंपरों से मिट्टी भरकर बेची जा रही थी। पुवायां में भी कई जगह खनन होने की शिकायतें मिल रही थीं।
नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर पुवायां थाना प्रभारी आरके रावत के साथ गांव मीरपुर गंगाई में छापा मारा। यहां जेसीबी से खनन होता मिला। उसे थाने लाकर सीज करा दिया गया। खनन करने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली मौके से लेकर लोग भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें