फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जिले में तीन क्रय केंद्रों पर होगी बाजरा की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में चार अक्तूबर से 147 क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू होगी। वहीं, बाजरा की खरीद के लिए रोेजा में एक और जलालाबाद में दो क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जनपद में बाजरा खरीद का लक्ष्य तीन हजार क्विंटल रखा गया है।
विज्ञापन

जिले में मोटे अनाज में सबसे ज्यादा बाजरा का उत्पादन होता है। मक्का का भी उत्पादन बढ़ गया है। किसानों ने मक्का खरीद के लिए क्रय केंद्र बनाने की मांग की थी। उत्पादन कम होने की वजह से क्रय केंद्र नहीं बनाए गए। धान खरीद के लिए 147 क्रय केंद्र बनाए जा रहे हैं। इस बार तीन लाख पांच हजार टन खरीद का लक्ष्य रखा गया है।
एक अक्तूबर से धान की खरीद होना तय हुआ था। तीन दिन सार्वजनिक अवकाश होने की वजह से चार अक्तूबर से धान खरीद होगी। धान खरीद के लिए रोजा, पुवायां, तिलहर और जलालाबाद मंडी के अलावा बंडा उपमंडी भी क्रय केंद्र बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में भी क्रय केंद्र बनाए जा रहे हैं। क्रय केंद्रों की जियो टैगिंग का काम चल रहा है। क्रय केंद्रों तक किसानों के वाहनों को पहुंचने के लिए सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राकेश मोहन पांडेय ने बताया कि जिले में बाजरा खरीद के लिए तीन क्रय केंद्र बनाए जा रहे हैं। चार अक्तूबर से खरीद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें