फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मिल मालिक पर लगाया धांधली का आरोप...जताई हत्या की आशंका

Wed, 11 Sep 2024 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा। रोजा थाना क्षेत्र के पींग गांव निवासी सुनील कुमार सिंह ने एक राइस मिल के मालिक पर सरकारी धान खरीद में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। युवक ने खुद की जान को खतरा भी बताया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुनील कुमार सिंह ने एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जमुही सीतापुर रोड पर एक राइस मिल है। कई वर्षों से मूल्य समर्थन योजना के तहत धान खरीद में बहुत बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया है। राइस मिल के मालिक द्वारा बहुत से लोगों को सीजनल वेतन पर रखा हुआ है। ये फर्जी किसानो को खोजकर लाते हैं। फिर हजार से 15 सौ रुपये प्रति फर्जी किसान देकर खाद्य एवं रसद विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाता है। क्रय केंद्र पर भेजकर अंगूठा मशीन में लगाया जाता है। संबंधित विभाग से फर्जी किसानों के खाते में रुपये आने पर मिल मालिक अपनी और अपने मिलने वालों की अन्य फर्म के बैंक खातों में ट्रांसफर कर देता है। इसके अलावा भी अन्य धांधलियां की जा रही हैं। यह घोटाला करोड़ों का है। डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडे ने बताया कि पोर्टल पर शिकायत प्राप्त हुई है। इसके लिए तीन सदस्यों की जांच टीम बनाई गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मिल मालिक ने बताया कि सुनील उनका कर्मचारी नहीं था। सुनील से रुपयों का लेन-देन है। इसी से बचने के लिए वह निराधार आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें