फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां में पड़ी मिली मानसिक मंदित को भिजवाया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। नगर में कई दिन से पड़ी एक मानसिक मंदित महिला को पहल संस्था के पदाधिकारियों ने उठाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। महिला अपना नाम और पता कुछ भी नहीं बता पा रही थी।
विज्ञापन

नगर में जेवां मोड़ के पास लखपेड़ा मार्केट में एक मानसिक मंदित महिला कई दिनों से पड़ी हुई थी। आसपास के दुकानदारों ने उसे कई बार खाना दे दिया। महिला कहीं भी उठकर जाती नहीं थी। बृहस्पतिवार सुबह मामले की जानकारी पाकर पहल संस्था के अध्यक्ष अभिषेक डैनियल और रोहिताश गुप्ता वहां पहुंचे और मामले की जानकारी महिला कल्याण अधिकारी को दी। इसके बाद उन्होंने महिला को ले जाकर पुवायां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला शाहजहांपुर के व्यापारी ध्रुव सक्सेना और संजय वंदना आदि की देखरेख में महिला का अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। वह अपना नाम और पता कुछ नहीं बता पा रही है। इससे अधिकारियों को उसके परिवार के बारे में भी जानकारी नहीं मिल पा रही है। जिला महिला कल्याण अधिकारी रेखा शर्मा ने बताया कि जिन लोगों ने मामले की जानकारी दी थी, उन्हीं के माध्यम से महिला को अस्पताल भिजवाया गया है। रास्ते से भटकी हुई लग रही है। खाना पानी और इलाज मिलने से उसकी हालत में सुधार होने के बाद शायद अपने बारे में कुछ बता सके। नहीं बता पाने की स्थिति होने पर उसे वृद्धा आश्रम में रखा जाएगा।
शराबी को पकड़कर भिजवाया अस्पताल
पुवायां। नगर के राजीव चौक पर एक युवक काफी देर तक हंगामा करता रहा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने 108 नंबर को फोन करके पहले एंबुलेंस बुलवा ली और शराबी को उसमें बैठाने लगे तो वह नहीं बैठा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे जबरदस्ती उठाकर एंबुलेंस में डालकर अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें