फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विद्यालय में सुरक्षा के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। महर्षि दयानंद शिक्षा सदन आर्य समाज के प्रबंधक दासीराम आर्य ने बृहस्पतिवार को एसडीएम जीत सिंह राय को ज्ञापन दिया। इसमें विद्यालय के लिए पुलिस सुरक्षा मांगी गई है।
विज्ञापन

दासीराम आर्य ने बताया कि 28 जून को आर्य समाज परिसर में आर्य समाज से निष्कासित शिवराम सिंह और विजयपाल सिंह यादव ने साथियों समेत मंत्री लोकेश आर्य पर जानलेवा हमला किया था। इस दौरान एक विवाह समारोह में ठहरे बरातियों से भी मारपीट की गई। लोकेश आर्य की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। प्रबंधक ने ज्ञापन में कहा कि छह जुलाई से शिक्षण कार्य शुरू होगा। स्टाफ तीन जुलाई से पहुंचेगा। अप्रिय घटना से बचने के लिए तीन जुलाई से दो सप्ताह तक पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। एसडीएम ने उन्हें आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें