पुवायां में राज्यसभा सांसद को ज्ञापन देते हिंदू युवा संगठन (अ) के कार्यकर्ता। स्रोत : संगठन
- फोटो : Archive
पुवायां। हिंदू युवा संगठन (अ) के कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार को ज्ञापन देकर 50 किमी क्षेत्र में दो टोल प्लाजा होना गलत बताते हुए एक टोल को बंद कराने की मांग की।
बृहस्पतिवार को सांसद को उनके आवास पर दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि शाहजहांपुर-पलिया के बीच सिंधौली ब्लाॅक क्षेत्र के गांव महानंदपुर के पास 11 मई से टोल प्लाजा शुरू कर वाहन चालकों से वसूली की जा रही है, जबकि इस टोल से 50 किमी के अंदर ही पुवायां-बंडा मार्ग पर सबली कटेली टोल प्लाजा पहले से है।
खुटार के गांव हिटौटा में भी टोल प्लाजा है। नियमानुसार एक टोल प्लाजा से दूसरे टोल प्लाजा के बीच की दूरी 65 किमी होनी चाहिए। ऐसे में सबली और महानंदपुर टोल प्लाजा बंद होना चाहिए।
चेतावनी दी गई कि टोल प्लाजा बंद नहीं होने पर संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन देने के समय अध्यक्ष अवनीश मिश्रा, आनंद पांडे, सौरभ पटेल, भारत, अजय राजपूत, मोहित राना, ललित रावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।