फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तिलहर में बसें रुकवाने के लिए दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। भाजपा के नगर अध्यक्ष साहू रोहित गुप्ता ने बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम रवींद्र कुमार से भेंट की और उन्हें ज्ञापन देकर राेडवेज बसें स्थानीय स्टेशन पर रोके जाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि नगर के रोडवेज स्टेशन से पहले रोजाना करीब 60 से 70 बसों का संचालन होता था। करीब छह माह से रोडवेज बस स्टैंड पर न आकर बसें सीधे लखनऊ-दिल्ली हाईवे के बाइपास से गुजर जातीं हैं। इस कारण बाहर जाने वाले लोगों को बड़ी असुविधा हो रही है। एसडीएम ने बताया कि ज्ञापन आवश्यक कार्रवाई के लिए परिवहन निगम के अधिकारियों को भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें