फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रतिबंधित दवाएं मिलने पर हिरासत में लिया मेडिकल स्टोर संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। मिश्रीपुर चौराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर बुधवार को दोपहर औषधि निरीक्षक शालिनी मित्रा ने थाना रामचंद्र मिशन पुलिस के साथ छापा मारा। इस दौरान वहां भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद होने पर पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक ने बताया कि मेडिकल स्टोर की कई दिनों से शिकायत मिल रही थी। वहां बिल बुक, स्टाॅक आदि की जांच करने पर कई दवाएं बिना बिल के रखी मिलीं। उन्होंने बताया कि टीम को वहां से भारी मात्रा में प्रतिबंधित और नशीली दवाएं भी मिली हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया। बाद में मेडिकल स्टोर संचालक को बरामद दवाओं के साथ थाने ले जाया गया।
उन्हाेंने बताया कि बरामद दवाओं की जांच के लिए उनके नमूने भी लिए जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर के साथ पुलिस टीम को भेजा गया था। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में लिया गया है, लेकिन अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें