फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मेडिकल रिपोर्ट में बालिका से दुष्कर्म की नहीं हुई पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। एक गांव में 12 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोप में तीन आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजे जाने के बाद आई बालिका की मेडिकल रिपोर्ट ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। मेडिकल जांच में बालिका से दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद पुलिस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

इस मामले में बालिका की मां ने गांव के ही पांच बालकों पर अपनी बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को बालिका की मां अपने मायके चली गई थी। इसी दौरान पांचों आरोपी बालिका को फुसलाकर गांव के बाहर गन्ने के खेत में ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म करके घटना का मोबाइल से वीडियो बना लिया। दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पांचों आरोपियों को हिरासत में लिया था। रविवार को तीन आरोपियों को किशोर न्यायालय में पेश करने पर उन्हें वहां से बाल सुधार गृह भेजा जा चुका है। दो अन्य आरोपी बालकों की आयु की स्कूल के अभिलेखों से जांच की जा रही है।
सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि बालिका की मेडिकल जांच रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें