काफी देर तक कार में फंसे रहे छात्र
इसके चलते तीनों काफी देर तक कार में फंसे रहे। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकाला। प्रांजल और समकित को लखीमपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि, प्रकाश चंद्र की हालत गंभीर देखकर एंबुलेंस से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
Umesh Pal Case: अतीक के कुनबे की और बढ़ीं मुश्किलें, तन्हाई में कैद अशरफ, बहन आयशा बोली- योगी अच्छे सीएम
तीन दिन की छुट्टी लेकर घूमने जा रहे थे अयोध्या
प्रकाश चंद्र एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र था। वह अपने जूनियर प्रांजल व समकित के साथ अयोध्या घूमने जाने के लिए निकले थे। बताते हैं कि छात्रों ने परीक्षा खत्म होने के बाद कॉलेज से तीन दिन का अवकाश भी लिया था। लेकिन रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पलट गई।