मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि मुस्लिमों ने पहले भी देश के लिए कुर्बानी दी थी और वे आगे भी तैयार हैं। उन्होंने सभी से बच्चों को तालीम दिलाने पर जोर दिया। संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की।
शाहजहांपुर में जमीयतुल उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी का मंगलवार शाम को स्वागत किया गया। नेशनल हाईवे स्थित एक ढाबे पर कुछ देर के लिए रुके मदनी ने सभी से देश में आपसी भाईचारे को बढ़ाए जाने पर जोर दिया। इसके बाद वह मोहम्मदी के रसूलपुर गांव के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
शाम करीब छह बजे आए मौलाना महमूद मदनी का उत्तर प्रदेश के नायब सदर सैयद मोहम्मद नोमान ने स्वागत किया। इस बीच मदनी ने मुल्क के हालात पर स्थानीय लोगों से चर्चा करते हुए सभी से भाईचारे का विस्तार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नफरत वाले माहौल के मद्देनजर मुस्लिमों को सब्र का दामन नहीं छोड़ना है।