हथौड़ा स्थित परमवीर चक्र विजेता शाहजहांपुर में नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में ऊंची क
शाहजहांपुर। अभ्युदय यूथ क्लब की ओर से ब्रजमंडल संभाग खेलकूद समारोह का रविवार को समापन हो गया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आरएसएस के विभाग संघ चालक रवि मिश्रा व कार्यक्रम अध्यक्ष राजेश पांडेय ने दीप जलाकर शुभारंभ किया।
मुख्य वक्ता ज्ञान चंद्र प्रजापति, डॉ. कुलदीप गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस बीच नौ अंचलों से आए खिलाड़ियों के विजेताओं के नाम घोषित किए गए। संभाग ब्रजमंडल के संभाग स्तरीय खेलकूद बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मथुरा की वंदना, 200 मीटर में बरेली की चित्रा, चार सौ मीटर में पीलीभीत की शिखा, लंबी कूद में अंजलि ने प्रथम स्थान पाया।
बालक वर्ग में सौ मीटर दौड़ में हाथरस के प्रिंस चौधरी, दो सौ मीटर में बॉबी, चार सौ मीटर में पीलीभीत के आर्यराज सिंह, लंबी कूद में दीपक माथुर विजेता बने। नौ अंचलों में मथुरा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सर्वाधिक गोल्ड मेडल जीते। इस मौके पर दर्शन बजाज, मधुसूदन दीक्षित, विनय चौधरी, ओमेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।