फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कार्निवाल महोत्सव में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम से मन मोहा

विज्ञापन
राजकीय संप्रेषण गृह (किशोर) में बाल कार्निवाल महोत्सव का फीता काटकर शुभारंभ करते प्रधान मजिस्ट्
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मिशन शक्ति अभियान चरण पांच के तहत राजकीय बाल गृह (बालक) व राजकीय शिशु गृह एवं राजकीय संप्रेषण गृह (किशोर) में धूमधाम से बाल कार्निवाल महोत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जनपद में मिशन शक्ति विशेष अभियान चरण पांच के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को राजकीय बालगृह (बालक) व राजकीय शिशु गृह में बाल कार्निवाल महोत्सव का शुभारंभ प्रभारी अधीक्षक राम विनय यादव, सदस्य बाल कल्याण समिति अरवेंद्र मिश्रा और मुनीश सिंह परिहार ने फीता काटकर किया।
इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार और व्यायाम प्रशिक्षक सुतीक्ष्ण कुमार ने किया।
विज्ञापन

राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) में आयोजित हुए कार्यक्रम में किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेेट अभिषेक कुमार ने बाल कार्निवाल का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान योग और मेडिटेशन के साथ अनौपचारिक शिक्षा पर किशोरों को जागरूक किया गया। किशोरों ने नाटक का मंचन किया। कार्यक्रम में सदस्य एसपी कौशल, अंजुम आरा, संस्था अधीक्षक सुधीर कुमार सक्सेना, रामराज यादव, केयर टेकर विशाल चंद्र, मनोज कुमार, अभिषेक कुमार के साथ 70 किशोर अपचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें