फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की गोद से छिटककर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया मासूम

Thu, 26 Oct 2017 11:39 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मां की गोद से छिटककर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया मासूम
विज्ञापन

शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में अशफाक नगर चौराहे के पास हरदोई बस स्टैंड के सामने बृहस्पतिवार दोपहर ट्रक से कुचलकर तीन वर्ष के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने घटना के बाद ट्रक छोड़कर भाग रहे चालक को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन

थाना कांट के मोहल्ला मरहइया निवासी बिरजू की पत्नी पिंकी भैयादूज पर थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव शहबाजनगर स्थित मायके पिता हरद्वारी के घर आईं थीं। बृहस्पतिवार को वह तीन साल के बेटे अंश और छह साल की बेटी मिन्नू को लेकर पिता के साथ ससुराल जाने को निकली थीं। दोपहर लगभग दो बजे वह अशफाकनगर चौराहे पर टेंपो से उतरकर पैदल ही बेटे अंश को गोद में लेकर बस स्टैंड की ओर जा रही थीं। जैसे ही वह हरदोई बस स्टैंड के पास पहुंचीं, तभी पीछे से गैस सिलेंडर भरा ट्रक आया और उसने पिंकी को साइड से टक्कर मार दी। इससे गोद से बच्चा उछलकर जमीन पर जा गिरा और इसी बीच ट्रक का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भागने लगा, तभी महिला दरोगा ने उसे सिपाहियों की मदद से उसे पकड़ लिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंचे सदर बाजार इंस्पेक्टर डीसी शर्मा ने घटनास्थल से बच्चे के शव को उठवाकर जिला अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया। जहां से शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। घटना के बाद से मां पिंकी और अंश की बहन मिन्नू का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें