फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: रिहायशी इलाके में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, रेस्क्यू करने में छूटे वनकर्मियों के पसीने; देखें वीडियो

Wed, 07 Oct 2026 06:41 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में आबादी के बीच विशालकाय मगरमच्छ पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पकड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। 
विज्ञापन
गांव में घुसा विशालकाय मगरमच्छ - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में एक विशालकाय मगरमच्छ आबादी के बीच घुस गया। मगरमच्छ एक मकान के मुख्य दरवाजे तक पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों में भारी अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

विज्ञापन




वनकर्मियों को मगरमच्छ को काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मगरमच्छ काफी बड़ा और ताकतवर था, जिससे उसे पकड़ना चुनौतीपूर्ण रहा। करीब दो घंटे की कड़ी कोशिश के बाद वनकर्मियों ने उसे बल्ली की मदद से दबाकर पकड़ा। 
विज्ञापन


मगरमच्छ के आबादी में पहुंचने की खबर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने लोगों को मगरमच्छ से दूर रखा। उन्होंने वन विभाग की टीम के आने तक उस पर नजर बनाए रखी। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद गांव वालों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम मगरमच्छ को एक सुरक्षित स्थान पर ले गई। इस घटना का वीडियो मंगलवार रात सोशल मीडिया पर सामने आया।

Trending Videos
विज्ञापन

ग्रामीणों में रही दहशत 
सैदपुर गांव में मगरमच्छ के घुसने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वह सीधे एक घर के मुख्य दरवाजे तक पहुंच गया था। दरवाजे पर ताला होने के कारण वह अंदर नहीं जा सका। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। उन्होंने टीम के पहुंचने तक मगरमच्छ पर नजर रखी।

दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। मगरमच्छ के विशाल आकार और ताकत के कारण उसे पकड़ना मुश्किल था। वनकर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से रणनीति बनाई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बल्ली का उपयोग कर उसे काबू किया गया। पकड़े जाने के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें