फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सुहागिनों ने आंवला के वृक्ष का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अक्षय नवमी पर सुहागिनों ने आंवला के वृक्ष का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही कथा भी सुनी। परिवार के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से सुहागिनें आंवला पूजन के लिए विभिन्न स्थानों पर जुटना शुरू हो गईं। शहर के इंदिरा नगर स्थित ऋषि आश्रम में सुहागिनें आंवला पूजन के लिए पहुंचीं। सुहागिनों ने आंवला के वृक्ष को तिलक लगाया और 108 परिक्रमा कर कलावा बांधा। परिक्रमा के दौरान सुहागिनों ने भगवान विष्णु से सुख और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

उसके बाद पेड़ के नीचे ही बैठकर प्रसाद स्वरूप पूड़ी, सब्जी, खीर आदि ग्रहण किया। ब्राह्मणों को भी आदर के साथ प्रसाद ग्रहण कराया, साथ ही उन्हें दान-दक्षिणा दिया। मान्यता है कि अक्षय नवमी से पूर्णिमा तक आंवला के वृक्ष पर भगवान विष्णु का वास होता है और उनके पूजन से सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें