फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जीव की मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है श्रीमद् भागवत कथा

विज्ञापन
मदनापुर के ग्राम बरुआ पट्टी सनायक में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते कथा व्यास योगेश दीक्षित। स्रोत आय
विज्ञापन
मदनापुर। बरुआ पट्टी सनायक के देवी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन रविवार को कथा व्यास योगेश दीक्षित ने राजा परीक्षित और शुकदेव जी के बीच हुए संवाद का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से जीव को मुक्ति का मार्ग मिल जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजा परीक्षित ने सात दिन में मौत का शाप मिलने पर शुकदेव जी से मुक्ति का मार्ग पूछा। इस पर शुकदेव जी ने कहा कि सबसे पहले व्यक्ति को संसार से मन हटाकर परमात्मा के चरणों में लगाना चाहिए।
कथा व्यास ने शिव चरित्र, कपिल देवाहुति संवाद, ध्रुव चरित्र का वर्णन करके श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। कथा श्रवण में अनिल दीक्षित, कमलेश दीक्षित, सुमन पाल, अवधेश सिंह, विमल प्रताप सिंह आदि श्रोता श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें