फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। मोहल्ला सितारगंज में सोमवार को ससुराल में संदिग्ध हालात में हुई विवाहिता नगमा की मौत के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। नगमा की मां नजमा ने ससुराल पक्ष पर उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को बताया कि नगमा की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व मोहल्ले के एक युवक से करके करीब दस लाख रुपये खर्च किए। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी के ससुराल वाले कम दहेज लाने और अन्य बातों को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। सोमवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने नगमा की बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी और बाद में घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। अपराध निरीक्षक सुनील यादव ने बताया कि नगमा की मां से तहरीर मिली है, लेकिन पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें