शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार में क्षेत्र के एक गांव की महिला ने तिलहर थाना क्षेत्र के गांव अहियापुर निवासी शिवम व उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला ने बताया कि रिश्तेदारी के चलते शिवम का घर पर आना-जाना था। सात अक्तूबर को शादीशुदा होते हुए भी शिवम उनकी 19 वर्षीय बेटी को बहला-फुसला कर घर से ले गया। इसके बाद बेटी की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिवार के लोगों के साथ शिवम के घर जाकर बेटी के बारे में पूछा।
आरोप है कि उसके परिवार वालों ने उनके साथ मारपीट की और भगा दिया। आरोप है कि बेटी को ले जाने में शिवम के परिवार का पूरा हाथ हैं। बेटी आठ हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण भी ले गई है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद