फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किन्नर के प्रेम में दीवाना हुआ शादीशुदा युवक, अपने परिवार को ही धमका रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। मिर्जापुर थाना क्षेत्र की एक महिला का पति किन्नर के प्रेम में फंस गया। अब वह अपनी पत्नी और बच्चों को धमका रहा है। पीड़िता ने एसपी के आदेश पर पति और दो किन्नरों समेत कुछ अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महिला ने एसपी को प्रार्थना देकर बताया कि करीब आठ महीने पहले उनका पति मिर्जापुर के एक किन्नर की कार चलाने के लिए गया था। इस बीच सोनम के साथी किन्नर से उसका प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। जानकारी में आने पर उन्होंने विरोध किया। तब किन्नर ने कहा कि उसके पति ने दो लाख रुपये लिए हैं। अब वह उससे शादी करेगा। अरविंद ने अपनी पत्नी को खर्चा देना भी बंद कर दिया।
आरोप है कि किन्नर परिवार को छोड़ने का लगातार दबाव बना रही है। उसके घर पर आकर भी परिवार के साथ मारपीट की जाती है। डर की वजह से उसने कांट में रहना शुरू कर दिया है। महिला ने बताया कि पति अब उसे बार-बार धमका रहा है। वह कहता है कि किन्नर के साथ ही रहेगा।
विज्ञापन

पीड़िता ने मिर्जापुर थाने में तहरीर दी। वहां भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद एसपी को प्रार्थना पत्र देकर अनहोनी होने की आशंका जताई। थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर तीन लोगों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें