शाहजहांपुर। एसपी सौरभ दीक्षित ने रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार सुबह साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण कर किया। परेड में सम्मिलित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टर्नआउट एवं ड्रिल संबंधी गतिविधियों का सूक्ष्म निरीक्षण कर परेड को और अधिक प्रभावी एवं अनुशासित बनाए रखने के निर्देश दिए।
एसपी ने पुलिस बल की आकस्मिक एवं विषम परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के लिए एंटी राइट ड्रिल का अभ्यास कराया। इसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन परिसर में संचालित शाखाओं, कार्यालयों, बैरकों, भोजनालय, शस्त्रागार, परिवहन शाखा एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अस्वस्थ पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण एवं समुचित उपचार के लिए संबंधित को निर्देशित किया। संवाद