फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधौली में युवक की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहापुर)। सिंधौली इलाके के गांव आलमपुर में शनिवार रात एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर बर्बरता पूर्वक हत्या कर दी गई। रविवार सुबह उसका शव खेत पर पड़ा मिला। घटनास्थल पर युवक के तीन दांत टूटे पड़े मिले हैं। इससे लगता है कि युवक के साथ मारपीट की गई होगी। पिता की ओर से अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। परिजन किसी से रंजिश होने से इनकार कर रहे हैं। इससे पुलिस प्रेम संबंधों को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर निवासी सोनू (18) पुत्र रामआसरे का शव रविववार सुबह गांव से लगभग एक किलोमीटर दूरी पर विजय बहादुर के खेत पर बोरिंग के पास पड़ा मिला। उसकी गर्दन रेतकर हत्या की गई थी। मौके पर काफी खून पड़ा था और तीन दांत टूटे पढ़े थे। अनुमान है कि गला काटने से पहले सोनू के साथ मारपीट की गई होगी। खेत की रखवाली करने गए विजय बहादुर ने लाश पड़ी देखकर ग्रामीणों को सूचना दी। इसकी चर्चा फैली तो मौके पर भारी भीड़ लग गई। सोनू के परिजन भी रोते बिलखते मौके पर जा पहुंचे। इसकी सूचना मिलने पर सिंधौली पुलिस भी पहुंच गई। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉयड को भी मौके पर बुला लिया गया। हालांकि कोई खास कामयाबी नहीं मिली। पिता रामआसरे ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं थी। एएसपी सिटी संजय कुमार व सीओ नवनीत कुमार नायक ने भी मौका मुआयना किया।
बड़े भाई विजय ने बताया कि सोनू रात में करीब 12 बजे तक घर में था। पिता रामआसरे रविवार सुबह पशुओं को बाहर बांधने के लिए उठे तो कमरे की कुंडी खुली हुई थी और सोनू बिस्तर से गायब था। परिजन सोनू को तलाश रहे थे। इसी दौरान लाश पड़ी होने की सूचना मिल गई। सिंधौली थाना प्रभारी जग नारायण पांडे ने बताया कि मृतक के पिता रामआसरे की तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

मई में होनी थी शादी
पुवायां। पिता रामआसरे ने बताया कि उन्होंने सोनू की शादी पुवायां के गांव हरदेवा की युवती से तय की थी। गोद भराई की रस्म भी पूरी हो चुकी है। मई 2021 में बरात जाना तय हुई थी, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। सिर पर सेहरा सजने से पहले सोनू की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

- संजय कुमार एएसपी सिटी शाहजहांपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें