फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जन आरोग्य मेलों में बुखार व खांसी के मरीज खूब पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही/परौर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे जन आरोग्य मेलों में डॉक्टरों ने तमाम मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें जरूरी दवाएं सुलभ कराईं। इस दौरान कई मरीजों के खून के नमूनों की जांच भी की गई। इस दौरान बुखार और खांसी के मरीजों की भरमार रही।
विज्ञापन

निगोही क्षेत्र की लोहरगवां पीएचसी पर डॉ. गिरीश चंद्र ने लैब टेक्नीशियन अनिल कुमार के सहयोग से 115 मरीजों को देखा और 35 मरीजों के खून के नमूने लिए। डॉक्टर ने सबको दवाएं देने के साथ-साफ सफाई पर जोर दिया।
परौर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे जन आरोग्य मेले में डॉ. दिनेश प्रताप सिंह ने 24 मरीजों को दवाएं दीं। अधिकतर मरीज जाड़ा बुखार, खांसी, जुकाम, सिरदर्द, पेट दर्द आदि समस्याओं से पीड़ित मिले। व्यवस्था में एलटी आदित्य कुमार गौतम, स्वास्थ्य कार्यकर्ता बबली चौहान, योगेंद्र कुमार सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

-
120 मरीजों का हुआ उपचार

तिलहर। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 120 मरीजों का उपचार किया गया। पीएचसी राजनपुर में आयोजित मेले में डॉ. अभिषेक जौहरी ने करीब 50 मरीजों का परीक्षण किया। पीएचसी रमापुर में डॉक्टर की तैनाती न होने के कारण फार्मासिस्ट संजीव कुमार ने मरीजों को परीक्षण किया। यहां 40 मरीज पहुंचे। इनमें से 10 मरीजों की जांच कर सभी को निशुल्क दवा वितरित की गई। मोहल्ला कुंवरगंज स्थित अर्बन हॉस्पिटल में डॉ. अनुराग गुप्ता ने 30 मरीजों का उपचार किया। संवाद

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण

शाहजहांपुर। सीएमओ डॉ.विवेक मिश्रा ने अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हुसैनपुरा पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। उन्हें प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ.आलोक सिंह सोमवंशी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने कक्ष में औषधि, उपकरणों को सही से रख-रखाव व सफाई के निर्देश दिए। दवा वितरण कक्ष में फार्मासिस्ट शमसुद्दीन ने मरीजों को दवाइयां बांटी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें