शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा मानसी तिवारी ने बरेली के जमुना प्रसाद मेमोरियल कॉलेज में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब हासिल किया। उनके लौटने पर कॉलेज की प्राचार्य प्रो.सुरचना त्रिवेदी ने ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
प्राचार्य ने बताया कि मानसी ने खेल कौशल, दमदार प्रदर्शन और प्रतिभा का परिचय देते हुए निर्णायकों और दर्शकों को प्रभावित किया। शारीरिक शिक्षा विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर अनुराधा, ऋतु शर्मा आदि मौजूद रहीं। संवाद