शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस बीच छात्राओं ने मिट्टी के दीये जलाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
मंगलवार को छात्राओं को पटाखों से होने वाले वायु एवं ध्वनि प्रदूषण के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। उन्हें मिट्टी के दीपक जलाने, प्राकृतिक सजावट अपनाने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी ने कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी प्रकृति और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने में है। डॉ.रानू दुबे के संचालन में हुए कार्यक्रम में चित्रकला विभाग की शैली पाठक, शालिनी श्रीवास्तव आदि का सहयोग रहा। संवाद