फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम की फसल की नीलामी में हंगामा

Fri, 20 Feb 2015 11:38 PM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां की राजकीय पौधशाला में खड़े आम के पेड़ों की फसल की शुक्रवार को नीलामी होनी थी। नीलामी में भाग लेने आए तमाम लोगों ने जिला उद्यान अधिकारी (डीएचओ) रामनरेश वर्मा पर धांधली कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसके बाद श्री वर्मा ने मौके पर पुलिस बुला ली। श्री वर्मा के मुताबिक नीलामी की तिथि आगे बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजकीय पौधाशाला में आम बहार की नीलामी शुरू होने पर नीलामी में भाग लेने आए रितेंद्र कुमार यादव, जितेंद्र, नेमपाल सिंह, रामपाल, लालाराम, सूरज, चंद्रशेखर गुप्ता, पूरनचंद्र, राजेश कुमार, रामप्रकाश, रमेशचंद्र आदि ने हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि डीएचओ शाहजहांपुर से अपनी गाड़ी में लाए लोगों को ठेका देने के लिए प्रयासरत थे। इस कारण सभी ठेकेदारों ने नीलामी का बहिष्कार कर दिया। इस बीच डीएचओ ने पुलिस को अपना घेराव किए जाने की सूचना दे दी।
जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुला लाई। थाने में भी ठेकेदारों ने अपना पक्ष मजबूती से रखा। पुलिस ने डीएचओ से भी मामले की जानकारी ली। बाद में जिला उद्यान अधिकारी पुलिस को कोई तहरीर दिए बगैर जिला मुख्यालय चले गए। ठेकेदारों ने कहा कि सही प्रकार से नीलामी होने से जो ज्यादा बोली लगाएगा उसे ठेका मिलेगा और सरकार को ज्यादा राजस्व भी प्राप्त होगा। ठेकेदारों ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त, डीएम से करते हुए नीलामी निष्पक्ष तरीके से कराने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन



ठेका दिलाने में मदद का आरोप गलत
शुक्रवार को पुवायां में नीलामी होनी थी, लेकिन कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। शाहजहांपुर के ठेकेदार ने 2.5 लाख रुपये की बोली लगाई थी। कोई ठेकेदार इससे आगे नहीं बढ़ा और मारपीट पर उतारू होकर झगड़ा करने लगे। इस पर पुलिस बुलानी पड़ी और नीलामी को स्थगित कर दिया गया है। किसी को ठेका दिलाने में मदद का आरोप गलत है।
विज्ञापन

- रामनरेश वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें