फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजा में मालगाड़ी के दो डिब्बे हुए बेपटरी

Fri, 20 Feb 2015 12:40 AM IST
रोजा, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
साइडिंग से डाउन लाइन पर जाते समय मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरने से मेन डाउन लाइन बाधित हो गई। इसकी वजह से कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों को शाहजहांपुर में रोक दिया गया। फिलहाल एआरटी की ओर से दोनों डिरेल वैगनों का उठाने का काम जारी है। घटना के लिए प्रथम दृष्टया डिब्बों में तकनीकी खराबी होना माना जा रहा है।
विज्ञापन

साइडिंग से खाद्यान्न की एक मालगाड़ी का रैक डाउन यार्ड की लाइन संख्या 24 पर बृहस्पतिवार की शाम करीब पौने सात बजे रिप्लेस किया जा रहा था। चालक मूलचंद्र ने अधिकारियों को बताया कि आधा रैक रिप्लेस हो गया था कि बीच के दो डिब्बे प्वाइंट संख्या 277 पर उछलकर बेपटी हो गए। इससे डाउन मेल लाइन बाधित हो गई।
सूचना पर एआरटी प्रभारी रवि कुमार, रेलपथ प्रभारी हरगोविंद, बीके श्रीवास्तव दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और डिरेल दोनों वैगनों को पटरी पर लाने का काम शुरू किया गया। रात आठ बजे तक डिब्बों को पटरी पर लाया नहीं जा सका। बता दें कि दो दिन पहले ही रोजा के अपयार्ड में शटिंग स्टाफ  की लापरवाही से एक इंजन डिरेल हो गया था। इसमें शटिंग स्टाफ  को लापरवाही का दोषी माना गया था। अभी इस मामले की जांच का काम पूरा भी नहीं हो सका था। बृहस्पतिवार को दूसरा डिरेलमेंट हो गया, लेकिन इस मामले में डिब्बों में तकनीकी खराबी का होना माना जा रहा है।   
विज्ञापन

डिप्टी यार्ड मास्टर जेपी सिंह ने बताया कि मेल डाउन लाइन बाधित है। इसकी वजह से काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, मुगलसराय एक्सप्रेस को शाहजहांपुर और उसके पिछले स्टेशनों पर रोका गया है। जल्दी ही यातायात शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें