फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सड़क पर सुबह टहलने निकले व्यक्ति को वाहन ने रौंदा... मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 23 Sep 2024 10:30 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के पुवायां में हाईवे पर सोमवार सुबह हादसा हो गया। हाईवे पर टहल रहे व्यक्ति को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
राजीव मिश्रा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवायां में सोमवार सुबह सड़क पर टहलने निकले व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वाहन के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन


पुवायां कस्बे के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी राजीव मिश्रा (50) रोजाना की तरह सोमवार सुबह शाहजहांपुर रोड पर टहलने के लिए गए थे। इस दौरान ग्राम बड़ागांव में पुलिस चौकी के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी राजीव के परिजनों को दी। 

परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के चचेरे भाई गौरव मिश्रा ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि वाहन की तलाश कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें