शाहजहांपुर के पुवायां में हाईवे पर सोमवार सुबह हादसा हो गया। हाईवे पर टहल रहे व्यक्ति को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
शाहजहांपुर के पुवायां में सोमवार सुबह सड़क पर टहलने निकले व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वाहन के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुवायां कस्बे के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी राजीव मिश्रा (50) रोजाना की तरह सोमवार सुबह शाहजहांपुर रोड पर टहलने के लिए गए थे। इस दौरान ग्राम बड़ागांव में पुलिस चौकी के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी राजीव के परिजनों को दी।
परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के चचेरे भाई गौरव मिश्रा ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि वाहन की तलाश कराई जा रही है।