फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: ससुराल से लौटे युवक ने कमरे में फंदे से लटककर दी जान, ईद से दो दिन पहले पत्नी चली गई थी मायके

Wed, 02 Apr 2025 04:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में एक युवक ने मंगलवार शाम आत्महत्या कर ली। वह दिन में ही अपनी ससुराल से लौटा था। युवक ने जान क्यों दी, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के गांव जैनुद्दीन नगर निवासी मसरूर के 25 वर्षीय बेटे दिलशाद ने मंगलवार शाम आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में पंखे के कुंडे से फंदे से लटका मिला। आत्महत्या करने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


दिलशाद मेहनत-मजदूरी कर गुजर बसर करता था। उसकी पत्नी ईद से दो दिन पूर्व बच्चों के साथ मायके रोजा क्षेत्र के ही गांव रूकनपुर चली गई थी। मंगलवार को दिलशाद अपनी ससुराल गया। दोपहर बाद ससुराल से लौटकर घर आ गया। इसके बाद कमरे में जाकर उसने दरवाजा बंद कर लिया। उसने पंखे के कुंडे से लटक कर अपनी जान दे दी। 

जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने आवाज दी, लेकिन अंदर से उसने कोई उत्तर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के सामने दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर दिलशाद का शव कुंडे से लटका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर राजीव राजीव कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें