फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: पेड़ बेचने के बाद रुपये को लेकर विवाद, भाई को बचाने पहुंचे रामकृपाल; गर्दन दबाने से गई जान

Fri, 18 Sep 2026 05:54 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर)

सार

शाहजहांपुर के सदापुर गांव में पेड़ बिक्री के रुपये को लेकर हुए विवाद में रामकृपाल (49) की गर्दन दबाने से मौत हो गई। भाई को पिटता देख वह बीच-बचाव करने पहुंचे थे। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।
 
विज्ञापन
मौरे पर पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में गांव सदापुर में बृहस्पतिवार को विवाद के दौरान रामकृपाल (49) की गर्दन दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन




गांव निवासी सोबरन और उसके भाई शिवसरन ने पेड़ बेचे थे। पेड़ बिक्री के रुपये मिलने के बाद शिवसरन ने कहा था कि अब वह चैन की नींद सोएंगे। यह बात किसी ने सोबरन को बताई और कहा कि शिवसरन ने यह बात रामकृपाल के भाई ओमप्रकाश उर्फ नन्हें के सामने कही थी।
विज्ञापन


इस पर सोबरन ओमप्रकाश को बुलाकर शिवसरन की बात की पुष्टि करने पहुंचा। बातचीत के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि सोबरन ने ओमप्रकाश को थप्पड़ मार दिए। भाई को पिटता देखकर रामकृपाल मौके पर पहुंचे। आरोप है कि सोबरन ने रामकृपाल की गर्दन अपनी बगल में दबा ली और काफी देर तक नहीं छोड़ा। इससे रामकृपाल बेहोश होकर गिर पड़े।

इसी दौरान गांव निवासी बालकराम की ओर से पालतू कुत्ते के काटने की शिकायत आईजीआरएस पर की गई थी। शिकायत की जांच के लिए दो सिपाही गांव पहुंचे थे। विवाद की जानकारी होने पर सिपाही भी मौके पर पहुंच गए और रामकृपाल को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें