फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चरस की तस्करी के दोषी को 15 वर्ष के कारावास की सजा

Thu, 11 Dec 2025 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 13 किलो 500 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किए गए नेपाल के रहने वाले मोहम्मद इकबाल को अदालत ने 15 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 1.5 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

रोजा थाने में उपनिरीक्षक नीरज कुमार सिंह ने 18 नवंबर 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। सूचना पर उन्होंने मोहम्मद इकबाल को गिरफ्तार किया। उसके पास 13 किलो पांच सौ ग्राम चरस बरामद हुई। उसके पास से फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुआ। इकबाल नेपाल के जिला कपिलवस्तु के कृष्णनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 सिमरा का निवासी था। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। विवेचना के बाद आरोपपत्र अदालत भेजा। अपर जिला सत्र न्यायाधीश नुसरत खान ने मोहम्मद इकबाल को दोषी पाया। उसे 15 वर्ष कारावास की सजा सुनाई। उस पर एक लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें