फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कार की मांग पूरी न हुई तो शादी से किया इन्कार, लड़का समेत आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 08 Feb 2025 05:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र निवासी लड़की के पिता ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि लड़का पक्ष ने कार न मिलने पर शादी से इन्कार कर दिया। 
विज्ञापन
Fir demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लड़का पक्ष ने तिलक में कार की मांग पूरी न होने पर शादी से इन्कार कर दिया। इस मामले में लड़की के पिता ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित का कहना है कि वह बेटी की शादी की पूरी तैयारियां कर चुके हैं। ऐसे में उनकी समाज में बदनामी होगी।

विज्ञापन


शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी जनपद फर्रुखाबाद के गांव देवरामपुर निवासी पवन कुमार से तय की थी। पवन और उसके भाई अनिल कुमार, ब्रजेश कुमार, मां ज्ञान देवी, भाभी ममता देवी, रीना देवी, बहन बरेली के थाना नवाबगंज के गांव उखरा निवासी राखी देवी व उसके पति राजवीर ने बेटी को देखने के बाद सगाई और गोद भराई की रस्म पूरी की थी। 11 फरवरी को तिलक और 15 फरवरी को शादी की तिथि तय की गई थी। इस बीच उनके लगभग चार लाख रुपये खर्च हो चुके हैं।

इसके बाद पवन सहित सभी आठों लोग तिलक में कार की मांग करने लगे। मना करने पर शादी से इन्कार कर दिया। उन्होंने पंचायत कर पवन सहित सभी की खुशामद की, लेकिन वह लोग कार की मांग पर अड़े रहे। आरोपियों ने सगाई आदि में दिया गया जेवर व कपड़ा भी वापस नहीं किया और जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें