फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की शर्मनाक करतूत: पत्नी के अश्लील फोटो और वीडियो किए वायरल, पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा

Mon, 05 Feb 2024 05:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने पत्नी के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। विवाहिता ने थाना पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने सीओ से गुहार लगाई। सीओ के आदेश पर पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में एक युवक ने दहेज के लिए हद पार कर दी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसने अपनी पत्नी के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। विवाहिता को जब इसका पता चला तो उसे गहरा सदमा लगा। उसकी शिकायत पर थाना पुलिस ने सुनवाई नहीं की। सीओ के आदेश पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी नगर में ही पास के मोहल्ले में मई 2021 में हुई थी। शादी में मिले दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। दहेज में बाइक और दो लाख रुपये नकद की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पति, ससुर, सास और दो देवर ने एक राय होकर पिटाई कर सारा जेवर छीन लिया और कमरे में बंद कर दिया। 

विज्ञापन

विवाहिता को दी थी धमकी 
ससुराल वालों ने धमकी दी कि बाइक और रुपये नहीं मिले तो उसे बदनाम कर देंगे। विवाहिता ने अपने पिता और मां को जानकारी दी तो उन्होंने और दहेज देने में असमर्थता जता दी। इसके बाद पति दिल्ली चला गया। उसने उसे आत्महत्या करने के लिए विवश करने के लिए अश्लील शब्दों का प्रयोग कर उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। 

पति की करतूत का पता चला तो पत्नी अवसाद में चली गई। उसने स्थानीय पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उसने सीओ से गुहार लगाई। सीओ के आदेश पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, आईटी एक्ट आदि धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें