फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लड़की को दिया मोबाइल, विरोध के बाद विवाद में चल गए लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लड़की को जबरन मोबाइल देने और छेड़खानी पर मदनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे चलने से दोनों पक्षों के लोग घायल हुए है। एक पक्ष ने फायरिंग का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन


मारपीट में घायल हुए ग्रामीण की पत्नी ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते देवर को कुछ लोगों ने खेत पर घेर लिया। देवर के फोन करने पर पति के साथ मौके पर गए। आरोप है कि उन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। तमंचे से फायर किया गया। गोली पति के सिर को छूते हुए निकल गई। इससे पति घायल हो गए।
प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से पति को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह विवाद शुक्रवार को शुरू हुआ था। एक पक्ष के लड़के ने दूसरे पक्ष की लड़की को जबरन मोबाइल देते हुए छेड़खानी की थी। लड़की ने यह बात अपने घर जाकर बताई, तब लड़की पक्ष ने लड़के की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला था।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह इस मामले में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इंस्पेक्टर विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर प्राप्त हुई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। घायलों का मेडिकल के लिए भेजा गया है। दूसरा पक्ष थाने नहीं आया है।





उधारी का रुपया मांगने पर ढाबा संचालक को पीटा



तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे स्थित बाइपास ओवरब्रिज के पास एक ढाबा संचालक से उधार रुपये मांगने पर मारपीट का मामला सामने आया है। ढाबा संचालक कुलदीप ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि कुछ लोगों पर उसका रुपया उधार है। शुक्रवार रात जब उन लोगों से अपना रुपया मांगा तो मारपीट कर दी। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें