फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: झाला के पास पड़ा मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 01 Sep 2025 12:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

गनपतपुर गांव निवासी युवक रविवार शाम घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। रात में परिजन खोजबीन में जुटे रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। सुबह झाला के पास उसका शव पड़ा मिला।  
विज्ञापन
घटनास्थल पर विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गनपतपुर गांव निवासी 35 वर्षीय सलीम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह रविवार शाम से लापता था। सोमवार सुबह उसका का शव उसके घर से एक किलोमीटर दूर झाला के पास कच्चे रास्ते पर पड़ा मिला। परिजनों ने शरीर पर चोटों के निशान देख हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


मृतक के पिता बादशाह के अनुसार, उनका बेटा सलीम पिकअप चलाकर गुजर-बसर करता था। रविवार शाम करीब पांच बजे वह घर से टहलने के लिए निकला था। अंधेरा होने पर भी जब सलीम घर नहीं आया तब उसकी पत्नी कमरुनिशा को चिंता हुई। उसने परिवार के लोगों को बताया। तब परिजनों ने सलीम के फोन नंबर पर कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद परिजनों ने रात 11 बजे तक उसकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। 

जांच में जुटी पुलिस 
सोमवार की सुबह करीब सात बजे तलाश के लिए निकले परिजनों को उसका शव झाला के पास पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि सलीम की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन शव की हालत देख रहा है कि उसकी हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने अपनी जांच की। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें