फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आधी रात घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 30 Dec 2024 01:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में कांट थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की महिला के घर में घुसकर असलाह दिखाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शोर होने पर आरोपी अपनी रायफल, मोबाइल और कपड़े छोड़कर भागा था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार की रात की है। महिला के पति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ बरामदे में सोया था। रात सवा दस बजे दीवार कूदकर घर में घुसे आरोपी नीरज ने पत्नी को जगाकर रायफल दिखाकर डरा दिया। असलाह दिखाकर आंगन में बनी रसोई में ले जाकर दुष्कर्म किया। शोर होने पर जागने पर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भाग गया। 

आरोपी अपनी रायफल, पैंट, जैकेट, मोबाइल, जूता आदि उनके घर पर ही छोड़ गया। थाना प्रभारी अश्वनी सिंह ने आरोपी नीरज की तलाश को शुरू कराया। रविवार को दोपहर दो बजे जिंदो वाली पुलिया के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें