फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: केरूगंज में ई-बस की चपेट में आए व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में केरूगंज स्थित अग्रसेन तिराहा पर शनिवार शाम ई-बस की चपेट में आए एक व्यक्ति की मौत हो गई। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक करीब 50 वर्ष का होने का अनुमान है।
विज्ञापन

हादसा शनिवार शाम करीब पांच बजे हुआ। शहर की ओर से राजघाट चौकी की ओर जा रही ई-बस के मुड़ने के दौरान अचानक पैदल चल रहा एक व्यक्ति सड़क पर गिर गया और बस के पिछले पहिये के नीचे आ गया। हादसे को देख लोग दौड़ पड़े। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थानीय लोगों की मदद से बस के पहिये के नीचे आए व्यक्ति को किसी तरह बाहर निकाला। उसे मेडिकल कॉलेज भिजवाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
उसकी पैंट की जेब से शराब का एक पाउच और सौ रुपये निकले हैं। पुलिस ने ठेके के पास जाकर मृतक की फोटो दिखाकर पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें