कुर्रियाकलां। तीन खंभों से 150 मीटर बिजली का तार चोरी होने से कई गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। लोगों ने पूरी रात अंधेरे में काटी। शनिवार को लाइन दुरुस्त होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
कांट क्षेत्र के कुर्रिया मुख्य मार्ग पर बहरी कुर्रिया गांव से पहले शुक्रवार रात 11 बजे तीन खंभों से लगभग 150 मीटर तार चोरी हो गया। मामले में अवर अभियंता ब्रजेश निषाद ने कुर्रियाकलां चौकी पर सूचना दी। चौकी इंचार्ज इंद्रपाल सिंह ने जांच की। पुलिस के मुताबिक, चालू लाइन से तार चोरी होने के मामले में उपकेंद्र के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद