आरसी मिशन पुलिस की गिरफ्त में आरोपी संजय वर्मा। स्रोत: मीडिया सेल
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी गाड़ीपुरा में जन्मदिन की दावत से घर लौट रहे राहुल को गोली मारने के आरोपी संजय वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा बरामद हुआ है।
11 अक्तूबर को मोहल्ला गढ़ी गाड़ीपुरा निवासी राहुल कुमार जन्मदिन की दावत में शामिल होकर घर वापस आ रहे थे। राहुल का आरोप है कि इस दौरान मोहल्ले के ही रहने वाले संजय वर्मा ने उन्हें गोली मार दी। इसके बाद घायल राहुल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया।
इस मामले में राहुल के भाई अरुण की ओर से हत्या के प्रयास एवं एससीएसटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ इससे पूर्व करीब आठ अभियोग विभिन्न थानों में दर्ज हैं। संवाद