मां ज्वाला जी जागरण सेवा समिति रौतापुर कलां की ओर से आयोजित महामाई के तीसरे जगराते में तारिक किशोर एंड पार्टी के कलाकारों ने सुंदर भजन सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया।
मंगलवार शाम वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा के बाद प्रथम पूज्य भगवान गणेश की आह्वान किया गया और इसके बाद जागरण का शुभारंभ किया गया। मुरादाबाद से आए कलाकार तारिक किशोर के मंच पर आते ही जागरण स्थल मौजूद भक्तों की भीड़ ने मां के जयकारे के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने मेरे घर के आगे मां तेरा मंदिर बन जाए, आज तेरा जगराता माता आज तेरा जगरात सहित तमाम सुंदर भजन सुनाकर श्रोताओ को मंत्र मुग्ध कर दिया। उनके बाद अमृतसर से आईं कंचन नरूला ने पंजाबी में मां के भजन प्रस्तुत कर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। कुमार विधुर, जूली वर्मा, और डाली सहित अन्य कलाकारों ने भी मां के सुंदर भजन प्रस्तुत किए। सुबह तारा रानी की कथा के साथ मां का जगराता संपन्न हुआ।